इस बार अधिक उत्पादन होने से प्याज की कीमत औंधे मुंह गिर गई है। बांग्लादेश, मलयेशिया, श्रीलंका सहित कई देशों को प्याज का निर्यात कम या बंद होने को भी इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है। बरेली में सोमवार को डेलापीर थोक मंडी  में प्याज का भाव आठ रुपये प्रति किलो रहा। 

फुटकर मंडियों में प्याज 15 से 20 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। जिन कारोबारियों ने पहले से प्याज लेकर रखा है, उन्हें अब नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि, दाम गिरने से आम लोगों को राहत मिली है। महाराष्ट्र देश का सबसे बड़ा प्याज उत्पादक है। मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, बिहार आदि राज्यों में भी प्याज की पैदावार होती है। कारोबारी बताते हैं कि शहर की डेलापीर मंडी में रोज लगभग 1100 क्विंटल प्याज की बिक्री होती है। 

अन्य सब्जियों के दाम 

सब्जी          अब  पहले 

आलू             15   35

मटर             60   80 

बैंगन             25   10 

हरा धनिया       50   80  

(नोट : सभी दाम रुपये प्रति किलो में डेलापीर थोक मंडी के अनुसार)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *