
सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली और छठ पूजा के चलते दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की ओर से आने-जाने वाली ट्रेनों में ही नहीं बल्कि बरेली से राजस्थान, गुजरात होते हुए महाराष्ट्र जाने वाली एक स्पेशल समेत तीन ट्रेनों में भी वेटिंग चल रही है। दिसंबर पहले सप्ताह तक बरेली-मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनल जाने वाली इन ट्रेनों में सीटें फुल हैं।
साप्ताहिक 14314/14313 लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और 22976/22975 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल में त्योहार के दौरान सीटें फुल होने के कारण रेलवे ने 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट का संचालन शुरू किया है। इस ट्रेन में भी वेटिंग लंबी होती जा रही है।
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का संचालन बरेली से आगरा, मुरैना, ग्वालियर, झांसी, भोपाल, नाशिक, थाणे होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक होता है। 22976/22975 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस मथुरा, कोटा, रतलाम, सूरत, वापी होते हुए मुंबई के बांद्रा के बीच चलती है।
