बरेली के भोजीपुरा क्षेत्र में दूसरे समुदाय की महिलाओं से परिचय होने की वजह से सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे युवक की घेरकर पिटाई कर दी गई। इसका वीडियो वायरल हो गया। मामले में एक्स पर शिकायत के बाद पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मांडा निवासी अनिल कुमार दिवाकर ने थाना प्रभारी राजीव कुमार को बताया कि 27 मार्च की दोपहर वह अपनी बाइक ठीक कराने जादौंपुर गए थे। इस दौरान रेलवे फाटक बंद हो गया। वह रेलवे क्रॉसिंग पर खड़े थे।
इसी दौरान उनके गांव की निवासी दूसरे समुदाय की महिला और एक युवती यहां मिल गईं। महिला गांव के रिश्ते में अनिल की भाभी और युवती बहन लगती है। वह दोनों अनिल से बातचीत करने लगीं। इस दौरान जादौंपुर के ही चार-पांच व्यक्ति आ गए। उन लोगों ने बिना पूछताछ किए उसकी लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी।