बरेली के देवरनियां क्षेत्र में चीनी मिल कर्मचारी की पत्नी से जेवर-नकदी और भोजीपुरा थाना क्षेत्र में एसबीआई गार्ड से लूट करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए आभूषण, नकदी, मोबाइल फोन और हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा के कर्मचारी रनवीर सिंह ने 18 जनवरी को देवरनियां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि बरेली-नैनीताल हाईवे पर सेमीखेड़ा के नायरा पेट्रोल पंप के पास उनकी पत्नी प्रियंका श्रीवास्तव से तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर पर्स लूट लिया था। पर्स में मोबाइल फोन, करीब छह हजार रुपये नकद और गहने थे। पीड़ित ने कुल सात लाख की लूट होना बताया था। इस मामले में पुलिस से मामला दर्ज किया था। 

एक बदमाश के पैर में लगी गोली 

देवरनियां इंस्पेक्टर आशुतोष द्विवेदी शनिवार को पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लूट में शामिल आरोपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इटौआ की ओर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। इंस्पेक्टर ने बताया कि खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश कपिल मौर्य के दाहिने पैर में गोली लग गई। अनिल मौर्य ,सनी निवासी ग्राम गुना हट्टू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान सिपाही पवन बंसल भी घायल हुए हैं। घायल सिपाही और बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार कारतूस, चाकू, लूट के आभूषण, 5600 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से भोजीपुरा क्षेत्र में एक फरवरी को बैंक के सिक्योरिटी गार्ड मुकेश और उसकी पत्नी से लूटा गया मोबाइल और नकदी भी बरामद हुई है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *