बरेली के मोहल्ला गुलशननगर निवासी पार्लर कर्मी अमन रजा की हत्या गला दबाकर व सिर कुचलकर की गई थी। उसके शरीर पर चोटों के कई निशान मिले। यह खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तीन दोस्तों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ की।


Trending Videos

मलूकपुर निवासी अमन रजा मॉडल टाउन के एक पार्लर में काम करता था। बुधवार सुबह उसका शव सिटी स्टेशन के पास खाली पड़े रेलवे क्वार्टर में मिला था। उसके भाई ने अमन के साथ काम करने वाले तीन दोस्तों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट कराई थी। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने तीनों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी थी। सीसी फुटेज की जांच में पुलिस ने पाया कि काम निपटाकर सबसे पहले चारों दोस्त ईंट पजाया चौराहे के पास रहने वाले दोस्त के घर गए थे। वह दोस्त वहीं रह गया।

एक दोस्त शाहदाना चौराहे के पास और दूसरा श्यामगंज चौराहे के पास ऑटो से उतर गया। अकेला अमन काफी देर तक श्यामगंज चौकी के पास खड़ा रहा। सीसीटीवी फुटेज में वह किसी से फोन पर बात करता दिख रहा है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *