बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा धौंराटांडा में एक राइस मिलर के घर बृहस्पतिवार आधी रात में घुसे बदमाशों ने परिवार को धमकाकर लूट कर ली। लूटपाट कर घर से भागते वक्त एक बदमाश छत से कूदा तो उसके पैर टूट गए। साथी को छुड़ाने के लिए बदमाशों ने कुछ देर तक फायरिंग की, फिर भाग निकले। बदमाश पीलीभीत जिले का निवासी है, उसकी हालत नाजुक है।

Trending Videos

धौंराटांडा के वार्ड चार निवासी अकील अहमद के बड़े बेटे मोहम्मद रिहान यूनाइटेड राइस मिल चलाते हैं। उनका घर कस्बे से बाहर मियांपुर रोड पर है। रेहान के मुताबिक बृहस्पतिवार रात दो बजे करीब कुछ बदमाश उनके घर के मुख्य गेट के चैनल का ताला काटकर घर में घुस गए। रात में लघुशंका के लिए उठे रिहान के पिता अकील अहमद को बदमाशों ने पकड़ लिया। आरोप है कि घर में सो रहे रिहान, उनके भाई मोहम्मद रिजवान को जगाकर पूरे परिवार को तमंचा दिखाकर धमकाया। अकील अहमद के हाथ कपड़े से बांधकर बंधक बना लिया।

आरोप है कि बदमाश घर में रखे 832000 रुपये और करीब छह तोला सोने चांदी के जेवर लूट ले गए। बदमाश जब घर से निकल रहे थे तो घरवालों ने शोर मचा दिया। हड़बड़ी में एक बदमाश छत से कूदा और उसके पैर टूट गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी बदमाशों ने उसे छुड़ाने के लिए फायरिंग की। ग्रामीण एकजुट होने लगे तो वह भाग गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *