Another woman murdered in Shahi area of Bareilly

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गांव खरसैनी में 68 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। सोमवार शाम को उनका शव उन्हीं के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। गले में फंदा कसा गया था। शाही थाना क्षेत्र में इससे पहले छह और महिलाओं के शव इसी हालत में मिल चुके हैं। इससे इलाके में दहशत है।

सोमवार शाम खरसैनी के खेतिहर इलाके में गन्ने के खेत में गुलाबो देवी का शव मिला। पति की मौत के बाद वह अकेली ही रहती थीं। वह दो दिन से लापता थीं। उनके गले में साड़ी से फंदा कसा गया था। शरीर को घास और पत्तों से ढक दिया गया था। शव से पांच मीटर दूर उनकी खुरपी और चप्पलें पड़ी थीं। किसी ग्रामीण ने शव देखा तो गांव में सूचना दी। 

ये भी पढ़ें- UP: ‘ बहू है आईपीएस अफसर’, गांववालों ने सिर आंखों पर बिठाया; पोल खुली तो सब हैरान, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा, सीओ दीपशिखा भी डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने भी मौका मुआयना कर घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। मृतका की बेटी को सूचना देकर बुलाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *