बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव गरगईया में सपा नेता के मकान और फर्नीचर के शोरूम में भीषण आग लग गई, जिससे अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीण की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। 

Trending Videos

बरेली-पीलीभीत हाईवे किनारे स्थित गरगईया गांव निवासी मोहम्मद यूनुस उर्फ डब्लू अंसारी सपा नेता हैं। उनका हाईवे किनारे मकान है। मकान के बाहरी हिस्से में एमएच फोम और फर्नीचर का शोरूम है। पीड़ित ने बताया कि वह शाम को शोरूम बंद कर घर चले गए थे। तड़के करीब चार बजे घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जानकारी होने पर सपा नेता परिवार के साथ बाहर आए गए। 

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू 

आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फर्नीचर शोरूम भी चपेट में आ गया। व्यापारी और आसपास के लोग आग बुझाने में जुट गए। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन शोरूम में रखा फोम, फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *