
दुकान के बाहर जुटी भीड़
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के बहेड़ी में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। आग लगने पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका, लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख़ हो चुका था।
बहेड़ी के मेन नैनीताल रोड पर ईदगाह के सामने स्वदेशी इंटरप्राइजेज के नाम से मोहम्मद शवाब की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। रविवार को चचेरे भाई की शादी होने की वजह से दुकान बंद थी। बताया जाता है कि दोपहर के वक़्त शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई।
दुकान से धुआं निकलने पर ज़ब शटर खोलकर देखा गया तब दुकान में रखे सारे सामान को आग अपनी चपेट में ले चुकी थी। सूचना के कुछ देर बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों को दुकान में लगी आग बुझाने में करीब चार घंटे का वक़्त लग गया।
