संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
Published by: मुकेश कुमार

Updated Sun, 02 Nov 2025 11:36 AM IST

Bareilly News in Hindi: मुजफ्फरनगर की युवती ने बरेली में अपना धर्म परिवर्तन करने के बाद प्रेमी से शादी कर ली। उसका प्रेमी बहेड़ी का रहने वाला है। दोनों पिछले पांच साल के लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। 


Bareilly News: Woman Converts to Hinduism, Marries Lover in Temple Alleges Life Threat from Family

नेहा और सुरजीत ने रचाई शादी
– फोटो : संवाद



विस्तार


बरेली में पांच वर्ष तक सहमति संबंध (लिव-इन रिलेशन) में रहने के बाद मुजफ्फरनगर की नेहा अंसारी ने शनिवार को धर्म बदलकर अपने प्रेमी सुरजीत से शादी कर ली। युवती ने एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें उसने अपने परिजनों से जान को खतरा बताया है। 

बहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव हरपुर बहरुआ निवासी सुरजीत गौतम ने बताया कि वह काम के सिलसिले में मुजफ्फरनगर गया था। वहीं उसकी मुलाकात नेहा से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई, जो जल्द ही प्रेम में बदल गई। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया, लेकिन नेहा के परिवार वाले सख्त थे। वह शादी के लिए तैयार नहीं होते। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *