{“_id”:”675d18fdfa9965b85e0f4cd7″,”slug”:”bareilly-shivam-condition-is-also-like-atul-subhash-2024-12-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: ‘पत्नी कहती है घर मेरे नाम करो… तलाक दे दूंगी’, वीडियो जारी कर पति ने लगाए गंभीर आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
शिवम ने वीडियो जारी कर साझा किया दर्द – फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
एआई इंजीनियर अतुल सुभाष ने आत्महत्या से पहले जो वीडियो बनाकर वायरल किया, वह देश भर में चर्चा का विषय बना है। इसके बाद कई पत्नी पीड़ित सामने आ रहे हैं। बरेली के शिवम सक्सेना ने भी एक वीडियो जारी कर खुद का हाल कुछ ऐसा ही बताया है। शिवम ने अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाए।
Trending Videos
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गांधीपुरम निवासी शिवम सक्सेना ने बताया कि उनकी शादी आठ नवंबर 2019 को नैनीताल निवासी युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद उनकी पत्नी मायके चली गई और वहां से कॉल कर बीस लाख रुपये मांगे। रुपये देने से मना किया तो पूरे परिवार को दहेज उत्पीड़न में फंसाने की धमकी दी।
शिवम के पिता वाणिज्य कर अधिकारी (अब जीएसटी) हैं। परिवार में एक छोटा भाई है। इन सभी को कोर्ट में तारीखों की वजह से अक्सर नैनीताल जाना पड़ता है। शिवम ने बताया कि वह भी एक विभाग में संविदा पर नौकरी करते थे, पर इन्हीं उलझनों की वजह से उसे छोड़ना पड़ गया।