bareilly two sisters suicide case shocking reveal in police investigation

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में दो सगी बहनों की मौत का राज धीरे-धीरे खुल रहा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक आपस में तकरार के बाद पहले छोटी, फिर बड़ी बहन ने फंदा लगाया था। परिजनों की जल्दबाजी की वजह से मामला उलझ गया। नामजद महिला से पूछताछ में कई तथ्य सामने आए हैं लेकिन मुख्य आरोपी (नामजद महिला का देवर) अभी बरेली नहीं पहुंच सका है। बृहस्पतिवार को दो बेटियों की अर्थी एक साथ उठने से ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।

बुधवार को घटनास्थल पर एक बहन का शव फंदे पर लटका हुआ था तो दूसरी की लाश नीचे जमीन पर पड़ी थी। मौके पर पहुंचे अफसर मान रहे थे कि दोनों साथ ही लटकी होंगी लेकिन एक फंदे से गिर पड़ी। बेटियों के पिता ने पड़ोस के युवक और उसकी भाभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सर्विलांस से आरोपी की लोकेशन मुंबई में मिली। बृहस्पतिवार को पोस्टमॉर्टम में मौत की वजह हैंगिंग (लटकना) आई। शरीर पर चोट का कोई अन्य निशान नहीं था। 

पुलिस ने महिला से पूछताछ के साथ ही आसपास के ग्रामीणों व घर आने-जाने वालों से बात की। थाना प्रभारी की प्रारंभिक जांच के मुताबिक छोटी बेटी मोबाइल फोन पर आरोपी से बात करती थी। उसकी बड़ी बहन माता-पिता से इसकी शिकायत कर देती थी। बुधवार शाम दोनों बहनें अकेली थीं तो शायद इसी बात पर उनमें झगड़ा हो गया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *