Bareilly Weather Forecast Today Orange alert for severe heat for four days

Bareilly Weather
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में मौसम विभाग ने चार दिन तक भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रचंड गर्मी के साथ ही लू के थपेड़े चलेंगे। बरेली समेत पूरे रुहेलखंड में दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होने का अनुमान है। अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

शुक्रवार देर शाम चली तेज हवा से हल्के बादल घिरे थे, लेकिन बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बन सका था। न्यूनतम पारा एक डिग्री गिरा और 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शनिवार सुबह से ही भीषण गर्मी रही पर हवा में नमी का स्तर दस फीसदी बढ़ने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री गिरावट हुई। सामान्य से पांच डिग्री अधिक 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अब जारी ऑरेंज अलर्ट से पारे में बढ़त हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार के मुताबिक अगले चार दिन तक लू का प्रभाव रहेगा। शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं के कारण लू का असर बढ़ेगा। अनुमान है कि 19 जून तक भीषण गर्मी से पारा में भी बढ़त हो सकती है। पूर्वी तराई क्षेत्र में हवा के पैटर्न में बदलाव से ही राहत के आसार हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *