
बारहद्वारी पर बंद पड़ी दुकानें
– फोटो : संवाद
विस्तार
अखिल भारतीय संघर्ष समिति के बैनर तले 12 जनवरी को भी बारहद्वारी दुकानदारों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान दोपहर में नगर निगम की टीम बारहद्वारी पहुंची। धरना दे रहे दुकानदारों को अपनी दुकानों को तोड़ने के लिए तीन दिन की मोहलत दी।

अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि न्यायालय का आदेश पूर्ण रूप से बारहद्वारी दुकानदारों के पक्ष में है। लेकिन, नगर निगम अपनी मनमर्जी के आगे न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा है। नगर निगम दुकानदारों को बेरोजगार करने पर आमादा है। दुकानदारों को न्यायालय पर पूर्ण विश्वास है।
इसी के चलते वह 13 जनवरी से अपने-अपने प्रतिष्ठानों को खोलेंगे। लेकिन वह अपने अधिकारों की लड़ाई कानूनी रूप से जारी रखेंगे। इस दौरान उनका सांकेतिक धरना जारी रहेगा। अगर नगर निगम दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई करती है तो सभी दुकानदारों आंदोलन को बड़ा रूप देंगे।
