Bateshwar Dham will be renovated with 148 crores CM Yogi laid the foundation stone

बटेश्वर में सीएम योगी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


छोटी काशी के नाम से चर्चित और धामों के पुत्र बटेश्वर धाम को संवारने का काम शुरू हो रहा है। बटेश्वर में 148 करोड़ रुपये के काम कराए जाएंगे। बटेश्वर तीर्थ को न केवल पर्यटन विकास, बल्कि धार्मिक नजरिए से भी विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटेश्वर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99 वीं जयंती पर हुए समारोह में बटेश्वर के पर्यटन एवं धार्मिक विकास की योजनाओं का प्रस्तुतिकरण देखा और उसके बाद उन योजनाओं का शिलान्यास किया।

बटेश्वर में यमुना नदी के तट पर कभी 101 शिवमंदिर थे, लेकिन अब उनकी संख्या महज 42 रह गई है। इन मंदिरों को सहेजने के लिए प्रदेश सरकार ने घाटों के संरक्षण और जीर्णोद्धार की योजना बनाई है, जिस पर 24.01 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लाल पत्थर से घाट निर्मित किए जाएंगे और सार्वजनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। रिवरफ्रंट गार्डन की तरह घाटों के पास पार्क बनाए जाएंगे, जिनमें पर्यटन सुविधाएं भी होंगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *