संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार

Updated Wed, 23 Oct 2024 05:07 PM IST

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के रहने वाले छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली, जिसका खुलासा हुआ तो परिवारवाले भी दंग रह गए। 


bba student who plotted his own kidnapping arrested with two friends in shahjahanpur

पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


शाहजहांपुर में गर्लफ्रेंड से शादी के लिए अपने अपहरण का नाटक रचने वाले बीबीए के छात्र को उसके दो दोस्तों के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छात्र ने अपने ही परिवार से फिरौती के 40 हजार रुपये वसूल भी लिए थे। 

Trending Videos

मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुगलान निवासी अखिल त्यागी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनका छोटा भाई संजीव कुमार त्यागी उर्फ संजू बरेली के भोजीपुरा स्थित सिद्धि विनायक कॉलेज में पढ़ता है। संजीव 21 अक्तूबर को घर से पूर्वाह्न 11 बजे बरेली के भोजीपुरा स्थित सिद्धि विनायक कॉलेज जाने के लिए कहकर निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा है। 

दो लाख रुपये फिरौती मांगी थी 

भाई ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे बंधक बनाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस और एसओजी की मदद से छात्र की तलाश शुरू कर दी। बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने अखिल को फोन करके कहा कि संजीव का उसने अपहरण कर लिया है। उसके बदले फिरौती में दो लाख रुपये चाहिए। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *