लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातक (यूजी) कोर्स में खाली सीटों पर सीधे प्रवेश लेने का मौका है। ऐसे में 12वीं पास जिन अभ्यर्थियों ने कहीं दाखिला नहीं लिया है, वे समर्थ पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर तय की गई है।

बीबीएयू में स्नातक और डिप्लोमा स्तर के कई कार्यक्रमों में सीटें खाली रह गई हैं। इसमें ज्यादातर खाली सीटें आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की हैं। इन्हें भरने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश के लिए वेबसाइट पर दोबारा अधिसूचना जारी की है। इन पर प्रवेश के लिए सीयूईटी व गैर सीयूईटी दोनों तरह आवेदक bbauadm.samarth.edu.in|2024 पर पंजीकरण के माध्यम में आवेदन कर सकते हैं। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए आवेदन शुल्क 400 और एससी एसटी के लिए 200 रुपये है।

बीबीएयू ने इसी सत्र से बीए में फिल्म, थियेटर और मीडिया स्टडीज कोर्स शुरू किया है। ऐसे में इन कोर्स में प्रवेश के लिए रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों के पास दाखिले का मौका है। विभागाध्यक्ष के मुताबिक सामान्य वर्ग में अभी चार सीटें रिक्त हैं।

खाली सीटें न भरने से विद्यार्थियों के पास मौका जरूर होगा, लेकिन अक्तूबर में प्रवेश लेने पर शैक्षणिक सत्र की गाड़ी जरूर बेपटरी हो जाएगी। एकेडमिक कैलेंडर के हिसाब से विश्वविद्यालय को जुलाई माह तक स्नातक के सभी दाखिले कर लेने थे। दिसंबर में सभी कोर्स की परीक्षा आयोजित होनी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *