संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:39 AM IST
{“_id”:”66e3669c2da6cdb7dd0a8534″,”slug”:”bbau-spot-counseling-after-25-lucknow-news-c-13-knp1002-870895-2024-09-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बीबीएयू : स्पॉट काउंसिलिंग 25 के बाद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 13 Sep 2024 03:39 AM IST

लखनऊ। बाबा साहेब अंबेडकर विश्वविद्यालय के स्नातक के 27 पाठ्यक्रमों में स्पॉट काउंसिलिंग 25 सितंबर के बाद होगी। अभी प्रथम और द्वितीय चरण की काउंसिलिंग में चयनित विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। विवि की ओर से जारी अधिसूचना में दो चरणों की काउंसिलिंग के बाद यदि सीटें खाली रहती हैं तो 25 सितंबर को इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी।
कुलसचिव अश्वनी कुमार की ओर से जारी अधिसूचना में स्नातक पाठ्यक्रमों में चयनित अभ्यर्थियों से समर्थ पोर्टल पर आवेदन लिया गया है। 24 सितंबर तक चयनित अभ्यर्थियों को फीस जमा करने का आखिरी मौका दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विक्रम यादव ने बताया कि यूजीसी गाइडलाइन के अनुसार, खाली सीटें रहने की स्थिति में स्पॉट काउंसिलिंग के जरिए प्रवेश होंगे। इस प्रक्रिया में उन्हें मौका दिया जाएगा, जिनका दोनों चरणों की काउंसिलिंग में प्रवेश नहीं होगा।