BDA takes demolition action on illegal colonies in Bareilly

अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली में शाहजहांपुर रोड पर शुक्रवार को बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) की टीम ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। पांच कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई कर चेतावनी दी गई है। बता दें कि लगातार तीसरे दिन बीडीए का बुलडोजर चला है। इससे पहले बृहस्पतिवार को बदायूं रोड और बुधवार को पीलीभीत रोड किनारे अवैध तरीके से बसाई जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई थी। 

बीडीए वीसी मनिकानंद ए ने बताया कि शाहजहांपुर रोड के गांव मनुपुरिया में मुन्ना, राकेश और जावेद लगभग पांच बीघा क्षेत्रफल में बिना मानचित्र पास कराए कॉलोनी बसा रहे थे। इसी गांव में रईस अहमद करीब पांच हजार वर्गमीटर और किस्मत अली खां छह हजार वर्गमीटर में व मोहम्मद रजा खां गांव मोहनपुर में करीब आठ बीघा में सड़क निर्माण कर अवैध कॉलोनी का निर्माण कर रहे थे। इनके खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। मोहनपुर नकटिया गांव में करीब दस बीघा में बाउंड्रीवाल का निर्माण कर अवैध निर्माण कर रहे थे। 

UP News: यहां लगातार दूसरे दिन चला बुलडोजर, अवैध तरीके से बसाई जा रही पांच कॉलोनियां ध्वस्त



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें