उरई/कदौरा। विजिलेंस टीम ने बुधवार को कदौरा ब्लॉक की बीडीओ प्रतिभा शाल्या को एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों उन्हीं के आवास से गिरफ्तार किया है। वह ठेकेदार से स्कूल में कराई गई इंटरलॉकिंग के भुगतान के एवज में यह रकम ले रही थीं। टीम ने कदौरा थाने में बीडीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। टीम बीडीओ को लखनऊ ले गई है।

loader

Trending Videos

शिकायतकर्ता विवेक सिद्धार्थ ने बताया कि विवान कंट्रेक्शन एंड सप्लायर्स नाम से उसकी फर्म है और वह ठेका लेता है। उसने धमना स्थित परिषदीय विद्यालय परिसर में 8.78 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया था। कार्य पूरा होने के बाद भुगतान फाइल चार महीने से लंबित थी। उसने इस बारे में बीडीओ प्रतिभा शाल्या से बात की तो उन्होंने एक लाख रुपये की मांग की। ठेकेदार ने 20 दिन पहले झांसी की विजिलेंस टीम से शिकायत की थी।

सतर्कता विजिलेंस टीम के प्रमुख पीयूष पांडे ने बताया कि बीडीओ के खिलाफ गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद से ही टीम निगरानी करने में लगी थी। बुधवार को टीम ने बीडीओ के आवास पर छापा मारकर रिश्वत के एक लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बीडीओ को प्रिवेंशन ऑफ करप्शन कोर्ट लखनऊ में गुरुवार को पेश किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *