{“_id”:”673260326f879d0baa089c34″,”slug”:”be-it-a-je-or-a-peon-improve-your-work-within-a-month-or-else-you-will-have-to-go-to-jail-orai-news-c-224-1-ori1001-122020-2024-11-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: जेई हो या चपरासी, एक माह में सुधारें काम नहीं तो जाना होगा जेल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। माहिल तालाब और रामकुंड पार्क में निर्माणाधीन काम का डीएम ने निरीक्षण किया। मानक विहीन काम मिलने पर ठेकेदार, जेई को फटकार लगाई। कुछ कामों को फिर से करने के निर्देश दिए। रामकुंड पार्क का काम एक महीने के अंदर पूरा करने को कहा। रामकुंड पार्क का व तालाब का कायाकल्प करीब 2.10 करोड़ से हो रहा है।

शहर के माहिल तालाब का सोमवार को डीएम राजेश कुमार पांडेय ने निरीक्षण किया। तालाब के बीच में बने छोटे पार्क में हो रहे काम को देखा। इंटरलॉकिंग के नीचे डाली गई गिट्टी, मौरंग की गुणवत्ता ठीक नहीं मिली। उसको खुदवाया तो सीमेंट की मात्रा कम मिली। इस पर उखाड़कर फिर से डलवाने के लिए कहा। इसके बाद जाली, लाइट, नए निर्माण को देखा। गड़बड़ी मिलने व काम में धीमी गति देख फटकार लगाई। उन्होंने काम की गुणवत्ता देखने के लिए एसडीएम न्यायिक अतुल कुमार को जांच के लिए नियुक्त किया।

उन्होंने काम में गड़बड़ी मिलने पर ईओ, जेई और ठेकेदार को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि समय पर काम पूरा किया जाए। अगर कमी मिलती है तो कार्रवाई होगी। इसके बाद वह रामकुंड पार्क पहुंचे, अंदर लाइट खराब मिलने पर ईओ को फटकार लगाई। कुंड के अंदर गंदा पानी और मिट्टी के ढेर लगे मिले, इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कुंड को साफ करने की बात कही।

दीवार के बाहर बोल्ट के सहारे जाली लगी देख डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने ठेकेदार को फटकार लगाई कि काम कर रहे हैं या धांधली कर रहे हैं। कोई भी नशा करने वाला जाली खोल ले जाएगा। नाराजगी जाहिर करते हुए जाली हटाकर नई जाली दीवार के अंदर से लगाने को कहा। चेतावनी दी कि एक महीने के अंदर अगर काम नहीं होगा तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी जाएगी। इसके साथ ही ईओ को निर्देश दिए कि जाली को खुलवाकर तौल करवाई जाए।

चेतावनी दी कि अगर स्टीमेट में दी गई तौल से जाली कम निकले तो रिपोर्ट दर्ज करवा दी जाए। नए गेट, दीवार देखकर ईओ से पूछा कि इतना काम होता रहा आप कहा थे। जेई राजेश सिंह संजय से कहा कि आप जेई होकर चपरासी जैसी हरकत कर रहे हैं। इनका घटिया काम होता रहा किसी ने ध्यान नहीं दिया। जेई से कहा कि अगर अब काम में गड़बड़ी मिलती है तो नौकरी नहीं कर पाएंगे, कार्रवाई हो जाएगी। ठेकेदार ने भी अब तक नक्शा न मिलने की बात रखी, जेई पर लापरवाही के आरोप लगाए। डीएम ने सुधार करने को कहा। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अजीत जयसवाल, ईओ राम अचल कुरील, सफाई निरीक्षक ओमप्रकाश चौधरी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *