
women demo
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी सटोरिए सनी कबाड़िया और उसके अन्य साथियों ने एक युवक को पीट दिया। अपहरण कर हत्या का प्रयास किया। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
जगदीशपुरा के विक्रम नगर निवासी योगेंद्र पचौरी ड्राइवर है। उन्होंने बताया कि सनी कबाड़िया अपनी पत्नी के साथ नहीं रहता। वह अपने साले की पत्नी के साथ रह रहा है। सनी की पत्नी उन्हें पहले से जानती है। उसने मदद मांगी। इस पर उसको अपने साथ गाड़ी में सेक्टर चार पुलिस चौकी लेकर गया था।
सनी को इसके बारे में पता चल गया। 19 अप्रैल को सनी ने भीमसेन के फोन से फोन कर उसे बैनारा फैक्टरी मिलने बुलाया। वहां सनी कबाड़िया, भीमसेन उर्फ टीटू ,सचिन यादव उसे पीटा। इसके बाद कार में अपहरण कर ले गए। मौका देखकर जान बचाकर भागा।
पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उसी दिन उनके चाचा कर देहांत हो गया। इसके बाद थाने पर शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। थाना पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
