संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:39 AM IST

सलोन (रायबरेली)। कस्बे के मिनी स्टेडियम में एनसीसी कैडेटों की भर्ती के लिए सोमवार को परीक्षा कराई गई, लेकिन इसे स्थगित करना पड़ा। वजह, मधुमक्खी भड़क उठीं, जिससे अफरातफरी मच गई।
सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज में सीनियर कैडेट (बालक वर्ग) की 23 सीट के लिए 88 बालकों और सीनियर विंग (बालिका वर्ग) की 29 सीट के लिए 58 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। यहीं पर चिन्मया विद्यालय ऊंचाहार के कैडेटों की भी भर्ती होनी थी। इसमें बालक वर्ग की 15 सीट के लिए 20 और बालिका वर्ग की 15 सीट के लिए 19 प्रतिभागी पहुंचे।
भर्ती परीक्षा चल रही थी, तभी पास ही में मधुमक्खी के छत्त पर किसी ने पत्थर फेंक दिया। इससे मधुमक्खी भड़क गईं। इससे अफरातफरी मच गई। सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट अमित कुमार भारती ने बताया कि मधुमक्खियों के उग्र हो जाने से भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई। इसलिए भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। नई तिथि जल्दी ही घोषित की जाएगी।
