{“_id”:”66c501692ae00dffb5027c44″,”slug”:”being-the-only-candidate-mohit-will-become-the-block-pramukh-orai-news-c-224-1-ka11004-118698-2024-08-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: इकलौते प्रत्याशी होने से मोहित बनेंगे ब्लॉक प्रमुख”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

माधौगढ़। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए मोहित कुमार हरौली ने दो सेट में नामांकन किया। दूसरा प्रत्याशी के मैदान में न होने से मोहित कुमार का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया हैं। इस मामले में भाजपा का मैनेजमेंट काम कर गया। अब मोहित पिता की विरासत संभालेंगे।

Trending Videos

बता दें कि ब्लॉक प्रमुख चिंतामन दोहरे के निधन के लगभग छह माह बाद मध्यावधि ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव की घोषणा की गई। 20 अगस्त को नामांकन होना तय था। जिसमें मोहित कुमार हरौली ने दो सेट में नामांकन जमा कराया। दूसरा प्रत्याशी के न होने से मोहित कुमार हरौली का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया हैं।

एआरओ महेंद्र सिंह का कहना हैं कि मोहित कुमार के दोनों पर्चों की जांच की गई। जिसमें दोनों पर्चे सही पाए गए। दूसरा प्रत्याशी के न होने से 21 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख पद की घोषणा की जाएगी। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र व्यास, पूर्व अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, जेडीसी बैंक के सभापति ब्रजभूषण सिंह, शीतल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

मोहित के माता पिता दोनों रह चुके है ब्लॉक प्रमुख

माधौगढ़। माधौगढ़ ब्लॉक प्रमुख पद के लिए दो बार मध्यावधि चुनाव हुए। जिसमें दोनों बार मध्यावधि चुनाव में हरौली गांव से उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। एक बार निर्वाचित हुए ब्लॉक प्रमुख मोहित कुमार की मां कुसुमा देवी ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुई। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख पद पर चिंतामन दोहरे निर्वाचित हुए। बीमारी से हुए निधन के बाद मध्यावधि चुनाव में उनके बेटे मोहित कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें