गोदाम से मिले दस्तावेज और लैपटाॅप विभाग ने किए सीज

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। राज्य वस्तु एवं सेवाकर विभाग ने बृहस्पतिवार को ट्रैवल एजेंसी का बेनामी गोदाम और उसमें रखा माल सीज कर दिया है। साथ ही कंपनी का लैपटॉप भी जब्त किया है। शुरुआती जांच में जीएसटी ने पाया कि कंपनी ने 15 लाख की आईटीसी का भी गलत तरीके से लाभ लिया है।

परिवहन विभाग से सहयोग के लिए बार-बार पत्र लिखने के बाद जब राज्य वस्तु एवं सेवाकर विभाग को माल ढोने वाली बसों पर कार्रवाई के लिए सहयोग नहीं मिला तो विभाग ने टैक्स चोरों के विरुद्ध खुद ही मोर्चा खोल दिया है।

जीएसटी के अधिकारियाें ने बसों से माल लाने वालीं दो ट्रेवल एजेंसी तक कार्रवाई आगे बढ़ाई तो टैक्स चाेरी की परतें खुलने लगीं। विभाग ने सर्च वारंट लेकर इलाट चौराहा स्थित ट्रेवल एजेंसी पर बुधवार को सर्च किया तो यहां से उसके एक बेनामी गोदाम से भी पर्दा उठ गया। इसके बाद अधिकारियों ने गोदाम पर छापा मारा तो यहां लाखों रुपये का माल भी मिला।

इसके बाद जीएसटी टीम ने यहां से एक लैपटॉप जब्त कर डाटा भी खंगाला, जिसमें पता चला कि जीएसटी कार्यालय में गोदाम का पंजीकरण नहीं है। अब गोदाम को सीज कर दिया गया है।

एजेंसी ने इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी आईटीसी में भी खेल किया है। दस्तावेज से यह खुलासा हुआ कि ट्रेवल एजेंसी से 15 लाख रुपये के आइटीसी का गलत तरीके से लाभ भी लिया है, जिसकी अब वसूली की जाएगी।

ट्रेवल एजेंसी की बसों से माल ढुलाई का मामला पकड़े जाने के बाद जब दस्तावेज खंगाले गए तो पता चला कि उन्होंने आइटीसी का भी बेजा लाभ उठाया है। साथ ही एजेंसी का एक बेनामी गोदाम और लैपटाॅप भी हमने सीज किया है।

एके सिंह, एडिश्नल कमिश्नर ग्रेड 2 एसआइबी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें