संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी

Updated Wed, 14 Aug 2024 12:33 AM IST

Beneficiaries will soon get financial assistance

Trending Videos



अमेठी सिटी। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण बीमा योजना के अंतर्गत कोरोना महामारी के दौरान प्राप्त आवेदनों के निस्तारण व योजना की समीक्षा के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। डीएम निशा अनंत ने अधिकारियों व लाभार्थियों के साथ बैठक की।

Trending Videos

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण बीमा योजना के अंतर्गत कोरोना महामारी के दौरान प्राप्त आवेदनों को पूर्व में निरस्त आवेदनों की समीक्षा की। बैठक में प्रस्तुत सभी 22 आवेदन पत्रों के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता राशि दिए जाने की स्वीकृति दी गई। डीएम ने उपस्थित लाभार्थियों से कहा कि कृषक दुर्घटना कल्याण बीमा योजना के अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री द्वारा रुपए 5 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

डीएम ने कहा कि आप लोग अपने घर के लोगों व अपने आसपास के लोगों को जागरूक करें कि अपने जीवन के साथ खिलवाड़ नहीं करें वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट जरूर पहनें, सड़क पर सुरक्षित यात्रा करें। उन्होंने कहा कि यह धनराशि सीधे आपके खाते में भेजी जाएगी। बैठक में एडीएम अर्पित गुप्ता सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *