अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद

Updated Wed, 13 Nov 2024 12:07 PM IST

भदोही जिले के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग का आलीशान तीन मंजिला आवास कुर्क होगा। फरार विधायक की पत्नी के उपस्थित न होने पर कोर्ट ने ये आदेश दिया है। 


loader

Bhadohi SP MLA Zahid Jamal Beg house will be confiscated for in case of maid suicide

आलीशान मकान व पत्नी के साथ सपा विधायक जाहिद बेग
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


भदोही के सपा विधायक जाहिद जमाल बेग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आदेश की अवहेलना पर न्यायालय ने उनके मालिकाना मोहल्ले स्थित तीन मंजिला मकान को कुर्क करने का आदेश दिया है। वहीं फरार चल रही उनकी पत्नी सीमा बेग के खिलाफ धारा 209 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

नौकरानी ने फंदे से लटककर दी थी जान

भदोही के सपा के विधायक जाहिद जमाल बेग के मालिकाना मोहल्ले स्थित आवास में नौकरानी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। मामले में पुलिस ने विधायक जाहिद बेग के साथ उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे जईम बेग के खिलाफ बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी और आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें