
पुलिस ने किसान नेताओं को नजरबंद कर लिया।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा का मांट टोल फ्री कराने का ऐलान करने वाले किसानों को पुलिस ने घर में नजरबंद किया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस टीम पूरी तरह अलर्ट रही। किसी भी किसान नेता को घर से बाहर नहीं निकलने दिया गया।
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदाधिकारियों ने दोपहर 12:00 बजे से मांट टोल को फ्री करने का ऐलान किया था। जैसे ही इस बात की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने संगठन से जुड़े पदाधिकारी को घर में ही नजर बंद कर लिया। किसी को बाहर नहीं जाने दिया गया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस टीम पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर है। जगह-जगह चौराहों पर चेकिंग की जा रही है।
सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी बरती जा रही है । पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन चढूनी के मंडल अध्यक्ष आगरा मंडल रामवीर सिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान,जिला अध्यक्ष रामफल सिंह सुबेदार, मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम, जिला उपाध्यक्ष सौनवीर सिंह, मंडल सचिव हरिपाल सिंह परिहार को उनके आवास/ कैंप कार्यालय पर नजरबंद कर लिया ।