9 रात और 10 दिन की होगी यात्रा

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। बीते दिनों आईआरसीटीसी की ओर से धार्मिक यात्रा के लिए भारत गौरव ट्रेन के संचालन की घोषणा की गई थी लेकिन यात्री न मिलने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। अब एक बार फिर से 9 सितंबर से कोलकाता गंगासागर भारत गौरव ट्रेन चलाई जा रही है। इसमें 9 रात और 10 दिन श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।

इन स्थलों के कर सकेंगे दर्शन

वैद्यनाथ मंदिर जसीडीह, विष्णुपद मंदिर गया, जगन्नाथ मंदिर और कोणार्क मंदिर, पूरे के स्थानीय मंदिर, गंगासागर, काली मंदिर कोलकाता, काशी विश्वनाथ मंदिर वाराणसी, रामजन्म भूमि, हनुमानगढ़ी और अयोध्या के विभिन्न मंदिर।

यहां से सवार हो सकेंगे श्रद्धालु

आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या कैंट और वाराणसी।

विभिन्न श्रेणी का किराया

स्लीपर क्लास में यात्रा के लिए 18000 रुपये किराया है। थर्ड एसी कोच के लिए 29,650 रुपये, सेकेंड एसी कोच के लिए 38,850 रुपये का भुगतान करना होगा। इसमें यात्री ईएमआई का भी विकल्प चुन सकते हैं।

– इन नंबर पर हो सकती है टिकट बुक

लखनऊ से टिकट के लिए मोबाइल नंबर 8708785824, 9506890926 व 8287930913, कानपुर से 8595924298 व 8287930926, आगरा से 8595924325, 9766155822 व 8287930916, ग्वालियर से 8595924299, झांसी से 8595924291 व 8595924300 व मथुरा से 8171606123 पर टिकट बुक किए जा सकते हैं।

वर्जन

9 सितंबर से भारत गौरव ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इस ट्रेन में यात्रा करने वालों के लिए ईएमआई का भी विकल्प दिया गया है। – अजीत कुमार सिन्हा, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी, लखनऊ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें