Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul Gandhi will go to Rae Bareli after appearing in Sultanpur court

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra
– फोटो : PTI

विस्तार


कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मंगलवार को रायबरेली पहुंच रही है। मां व सांसद सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में राहुल गांधी यात्रा के साथ रहेंगे। उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार राहुल गांधी मां के गढ़ में गरजेंगे। राहुल के आने से जहां सियासी सरगर्मी बढ़ गई है, वहीं राहुल की एक झलक पाने को कार्यकर्ता व आम जन बेताब दिख रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा का जिले में 28 स्थानों पर स्वागत होगा।

मां सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा सांसद का परचा भरने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि गांधी परिवार से ही कोई रायबरेली से लोकसभा का चुनाव लड़ेगा। इस बीच सोनिया ने अपनी संसदीय क्षेत्र की जनता को भावुक पत्र भी लिखा था। भावुक पत्र मिलने के बाद से आम जन भी चाह रहे हैं कि गांधी परिवार का ही कोई सदस्य चुनाव यहां से लड़े।

फुरसतगंज अमेठी से रायबरेली में प्रवेश करेगी यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पहले जिले में पहुंचने का समय सुबह नौ बजे तय था, लेकिन अब यह यात्रा दोपहर एक बजे फुरसतगंज अमेठी से रायबरेली जिले में प्रवेश करेगी। संदी चौराहा से राही, मलिकमऊ, मोटल चौराहा, सिविल लाइन, डिग्री कॉलेज चौराहा, हाथी पार्क, चंदापुर होते हुए न्याय यात्रा सुपर मार्केट पहुंचेगी। सभी स्थानों पर स्वागत होगा। यहां राहुल गांधी जिले की जनता को संबोधित करेंगे।

सुपर मार्केट के कार्यक्रम के बाद यात्रा घंटाघर, कैपरगंज, कहारो का अड्डा, जहानाबाद, गल्लामंडी से होते हुए लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर रतापुर पहुंचेगी। त्रिपुला, गंगागंज, हरचंदपुर, कुंदनगंज में स्वागत के बाद कन्नावा मोड़ पर राहुल गांधी असंगठित श्रमिकों से संवाद करेंगे। बछरावां के बाद टोल प्लाजा पार करके भारत जोड़ो न्याय यात्रा लखनऊ में प्रवेश करेगी। यात्रा के स्वागत को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता विनय द्विवेदी ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत होगा।

खाकी के साथ सादी वर्दी में तैनात रहेंगे पुलिस कर्मी

यात्रा को लेकर सोमवार को पुलिस अफसरों ने सुरक्षा को लेकर चर्चा की। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान खाकी वर्दी के साथ ही सादी वर्दी में भी पुलिस जवान तैनात रहेंगे। सुरक्षा की जिम्मेदारी अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह को दी गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में यदि कोई व्यवधान डालता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें