Bharat Jodo Nyay Yatra today in agra rahul gandhi and priyanka road show hindi news

Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार को आगरा में दस्तक देगी। राहुल गांधी के एजेंडे में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और सांप्रदायिकता है। लोक सभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मोहब्बत का संदेश देकर मतदाताओं को लुभाएंगे।

आगरा में 1989 के बाद से लोकसभा की सीट कांग्रेस नहीं जीत पाई। 2009 में गठित हुई फतेहपुर सीकरी से भी अभी तक नहीं जीत पाई है। ऐसे में राहुल गांधी यात्रा के जरिये गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए माहौल बनाएंगे। मणिपुर से शुरू हुई यात्रा में सांप्रदायिकता, किसान आंदोलन, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महंगाई के मुद्दों पर वे लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। आगरा में भी इन्हीं मुद्दों पर भाजपा को घेरेंगे। उनके साथ प्रियंका गांधी भी रहेंगी, वे महिला और नारी सशक्तीकरण के मुद्दों पर भाजपा पर निशाना बनाएंगी। अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि यात्रा की तैयारियों के लिए वरिष्ठ नेता भी आगरा पहुंच चुके हैं। यहां से यात्रा धौलपुर प्रवेश करेगी।

यात्रा टेढ़ी बगिया से सैंया होकर पहुंचेगी धौलपुर

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सीपी राय ने बताया कि राहुल गांधी टेढ़ी बगिया में दोपहर 2 बजे डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा शुरू करेंगे। 100 फुटा तक पैदल मार्च होगा। सैंया से होकर धौलपुर में यात्रा प्रवेश कर जाएगी।

पूर्व सांसद पीएल पूनिया ने किया निरीक्षण

यात्रा संयोजक और पूर्व सांसद पीएल पूनिया ने टेढ़ी बगिया डॉ. आंबेडकर वाटिका का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश भी दिए। इसमें राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार रावत, प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर, अखिलेश शर्मा, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *