Trending Videos

मऊरानीपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के तत्वावधान में बाल मिनी खेल प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम अक्सेव और धवाकर न्याय पंचायत के मध्य हुआ। प्रतियोगिता में 22 विद्यालयों के लगभग 478 खेल प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। अतिथियों द्वारा देवी सरस्वती की पूजा ओर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की फोटो पर माल्यार्पण के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलैरा की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक रमेशचंद्र ने कहा कि खेल से हमारा शरीर स्वस्थ और मजबूत रहता है। ग्राम प्रधान प्रतीक्षा मनोज कुमार पटेल ने कहा इस तरह कि प्रतियोगिता से बच्चों में एकता, अनुशासन ओर प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। अध्यापक सुन्नू लाल ने कहा कि जीतने-हारने से ज्यादा जरूरी है कि हम प्रतिभाग करें। कुमकुम प्रजापति, प्रगति त्रिपाठी ने साइबर क्राइम से बचने ओर महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरुक किया।

उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलैरा ने बालक ओर बालिका वर्ग जूनियर खो-खो में मड़वा को हराया। उच्च प्राथमिक विद्यालय अक्सेव ने बालक वर्ग कबड्डी जूनियर में मड़वा को हराया। उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़वा ने कबड्डी बालिका वर्ग में जीत दर्ज की। वहीं, धवाकर न्याय पंचायत से कबड्डी बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय ने उच्च प्राथमिक विद्यालय रोरा को हराया। बालिका वर्ग कबड्डी में धवाकर ने मैलोनी को हराया।

प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय तिलैरा ने बालक ओर बालिका खो-खो में प्राथमिक विद्यालय मड़वा को हराया। जबकि कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय मड़वा ने जीत दर्ज की। 50 मीटर दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में सम्राट मेलोनी प्रथम, आर्यन धवाकर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में विनय मड़वा प्रथम, मनीष तिलेरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर पर 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में राजवीर भटपुरा प्रथम तथा मनीष धमना पायक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में डोली ने प्रथम जबकि अंजु अक्सेव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

200 मीटर दौड़ उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में भावना धवाकर प्रथम, नेहा मेलोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पीटी प्रदर्शन में उच्च प्राथमिक विद्यालय तिलेरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल उच्च प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में धवाकर ने धमना पायक को हराया।

इस अवसर पर सेवानिव़ृत्त अध्यापक सुन्नूलाल को प्रधानाध्यापक द्वारिका प्रसाद द्वारा शॉल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। विजेता, उप विजेता खिलाड़ियों को शील्ड ,मेडल, प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक रानू रतमेले, रवि कुशवाहा, ह्वदेश कुमार, अमित कुमार रहे।

इस अवसर पर विनोद बिहारी तिवारी, नोडल संकुल शिक्षक लखन लाल गुप्ता, प्रधानाध्यापक दीनदयाल, आशीष कुमार दुबे, सुशील कुमार, राकेश कुमार, नोमिता सिंह, देवेंद्र कुमार, मनोज कुमार, ऋतु रानी, रविशंकर पाठक, जितेंद्र निरंजन, मधु वरसैया, ज्योति त्रिपाठी, मनोज साहू, जय प्रकाश आदि उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *