श्रावस्ती। जूनियर हाईस्कूल भिनगा में अभ्युदय यूथ क्लब की ओर से एकल अभियान खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इस दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में भिनगा ने जमुनहा की टीम को पराजित किया।
अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में भिनगा की टीम ने जमुनहा को हराया। वहीं बालिका वर्ग में ताल बघौड़ा ने गुलरा को हराया। बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में सूरज प्रथम, आलोक द्वितीय व नागेन्द्र तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में आलोक प्रथम, अर्जित द्वितीय व पुनीत तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में प्रकाश प्रथम, विजय द्वितीय व विकास तृतीय स्थान पर रहे।
कुश्ती में 45 किलोग्राम भार वर्ग में हर्षित, 48 किलोग्राम भार वर्ग में अनुराग, 55 किलोग्राम भार वर्ग में आलोक व 51 किलोग्राम भार वर्ग में कुलदीप विजयी रहे। लंबी कूद में सूरज प्रथम, विजय द्वितीय व पुनीत तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में सूरज प्रथम, विजय द्वितीय व प्रकाश तृतीय स्थान पर रहे। योगासन में महिला वर्ग की सुशीला राना प्रथम व स्वाति द्वितीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में रेशमा प्रथम, रिंकी द्वितीय व प्रिंशी को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ में कुमकुम प्रथम, शालू द्वितीय व रिंकी तृतीय स्थान पर रहीं।
100 मीटर दौड़ में शालू प्रथम, पूजा द्वितीय व सुमन तृतीय स्थान पर रहीं। जबकि लंबी कूद में रेशमा प्रथम, प्रकाशिनी द्वितीय व अर्चना तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर अंचल अध्यक्ष रामरूप गुप्ता, दिनेश पटेल, अरविंद गुप्ता, अशोक कुमार, हेमंत श्रीवास्तव, चैला पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
