Bhojla firing incident: Bulldozer reached outside the house of the murder accused

अरविंद यादव हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में अभी तक खाली हाथ रही पुलिस शनिवार को जेसीबी के साथ भोजला गांव पहुंची। पुलिस अफसरों के मुताबिक, गांव के स्थानीय लोगों ने पूर्व प्रधान रिंकू यादव पर सड़क की सार्वजनिक जगह पर कब्जा जमाकर दुकान एवं मकान बनाने का आरोप लगाया। इसकी जांच पड़ताल के लिए शनिवार शाम सीओ लक्ष्मीकांत गौतम राजस्व टीम के साथ गांव जा पहुंचे। यहां पुलिस टीम ने राजस्व टीम के साथ हत्यारोपियों के मकान समेत आसपास की सड़क की नापजोख कराई। पुलिस अफसरों का कहना है टीम की रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई होगी। अगर सड़क की जमीन पर कब्जा मिला, तब वह निर्माण भी ध्वस्त होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *