झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) विकास की ही राह नहीं खोलेगा, बल्कि रोजगार का भी बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। सोमवार को शासन ने बीडा में 1021 पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। आईटीआई, इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर से लेकर वित्त और विधि की पढ़ाई करने वाले युवाओं के लिए नौकरी का बेहतर मौका है।

बीते 14 सितंबर को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का गठन किया गया। ताकि, प्रदेश में नई इंडस्टि्रयल टाउनशिप विकसित हो सके। बृहस्पतिवार को हुई बीडा की बोर्ड बैठक में 1021 पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई थी। अब शासन ने इस पर मुहर लगा दी है। प्रशासनिक संवर्ग में मुख्य कार्यपालक अधिकारी का एक, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के दो, विशेष कार्याधिकारी के चार पद सृजित हुए हैं। इसके अलावा भी अभियंत्रण सेवा से लेकर तकनीकी स्टाफ तक के विभिन्न पदों पर मंजूरी दी गई है। जरूरत के आधार पर पदों को चिह्नित करते हुए चरणवार भर्ती की जाएगी।

किसमें-कितने पद हुए सृजित

संवर्ग पद

अभियंत्रण सेवा – 188

वास्तुविद एवं नियोजन – 43

प्रशासन/ सामान्य – 41

वित्त एवं लेखा संवर्ग – 124

उद्यान सेवा – 46

विधि सेवा – 19

कंप्यूटर – 27

जनस्वास्थ्य – 24

मिनिस्ट्रीयल कैडर – 219

निजी स्टाफ – 69

तकनीकी स्टाफ – 179

भूलेख सेवा – 18

रसायन सेवा – 1

भंडार एवं क्रय सेवा – 16

बीडा के तहत 1021 पदों के सृजन को शासन से मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी हो गया है। – अमृत त्रिपाठी, सीईओ, बीडा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें