अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नोएडा की तर्ज पर झांसी में बसाए जा रहे औद्योगिक शहर बीडा (बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण) को 1400 हेक्टेअर बेशकीमती सरकारी जमीन मुफ्त में मिल गई है। अन्य जमीनें भी बीडा के नाम करने की प्रक्रिया जारी है।
झांसी सदर तहसील के 33 गांवों में बीडा बसाया जा रहा है। इसके लिए 14,225 हेक्टेअर जमीन ली जानी है। जमीन लेने की प्रक्रिया आठ फरवरी 2024 को शुरू की गई थी और अब तक 2215 हेक्टेअर जमीन ली जा चुकी है, इसमें से 1415.093 हेक्टेअर जमीन बीडा को मुफ्त में मिल गई है। यह जमीनें सरकारी हैं और ग्राम सभा के नाम दर्ज थीं, जिसको देने के एवज में बीडा से कोई पैसा नहीं लिया गया है। वहीं, काश्तकारों से सात 800 हेक्टेअर जमीन ली जा चुकी है, जिसके एवज में किसानों को 500 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। चिह्नित सभी गांवों में सरकारी और निजी जमीनें लेने की प्रक्रिया जारी है।
0000000
कारोबारियों को बीडा बसने का इंतजार
झांसी में निवेश के तीन सौ से अधिक प्रस्ताव आ चुके हैं। इनके एमओयू भी हो चुके हैं। उद्यमियों ने यहां दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की इच्छा जताई है। इनमें से ज्यादातर उद्यमी बीडा के बसने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ तो बीडा में भूखंड आवंटन के लिए आवेदन भी कर चुके हैं।
0000000
फोटो
बीडा के लिए निजी और सरकार जमीनें लेने की प्रक्रिया लगातार जारी है। काश्तकारों की ओर से रोजाना बैनामे किए जा रहे हैं। सरकारी जमीनें भी बीडा के नाम दर्ज की जा रही हैं। -वरुण कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)
