अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह

Updated Fri, 06 Sep 2024 07:06 PM IST

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने नोटिस का जवाब देने के लिए 18 सितंबर सुबह 11 बजे तक समय दिया गया है। बीते 28 अगस्त को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने नकली नोट छापने के मामले में उक्त मदरसे के माैलवी तफसीरूल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।


Big action: Bulldozer will run on madrassa printing fake notes, PDA issues notice to manager

अतरसुइया स्थित मदरसा।
– फोटो : अमर उजाला।

Trending Videos



विस्तार


अतरसुइया स्थित जामिया हबीबिया मस्जिदे आजम मदरसा में नकली नोट छपने का भंडाफोड़ होने के बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने एक बार फिर शिकंजा कसा है। शुक्रवार को पीडीए ने मदरसे के गेट पर नोटिस चस्पा कर प्रबंधक से पूछा कि क्यों न मदरसे को गिराने का आदेश दिया जाए। इसका जवाब देने के लिए 18 सितंबर सुबह 11 बजे तक समय दिया गया है। बीते 28 अगस्त को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने नकली नोट छापने के मामले में उक्त मदरसे के माैलवी तफसीरूल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Trending Videos

पुलिस जांच में यहां पर विवादास्पद किताब बरामद हुई थी। इसके बाद पीडीए ने भी मदरसे पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। शुक्रवार को मदरसे के गेट पर चस्पा नोटिस में कहा गया है कि लगभग तीन हजार वर्ग मीटर के कंपाउंड के भूतल प्रथल तल पर मदरसा एवं कमरों का निर्माण किया गया है। अतएव आपसे यह अपेक्षा की जाती है कि पीडीए कार्यालय में 18 सितंबर सुबह 11 बजे तक यह बताएं कि निर्माण कंस्ट्रक्शन गिरा देने का आदेश क्यों न दिया जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें