Big news of Varanasi Fell on road died hospital Woman of looteri dulhan gang got bail

वाराणसी में आज की बड़ी खबरें।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


रामनगर थाने के समीप ऊबड़-खाबड़ सड़क पर गुरुवार को तपोवन मोहल्ला निवासी बाइक सवार शहाबुद्दीन (45) अनियंत्रित होकर गिर पड़े। हेलमेट न पहने होने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर मौजूद कांस्टेबल गंगा प्रसाद ने तत्काल उन्हें ई-रिक्शा से लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख कर डाॅक्टर ने उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पाकर पत्नी शाहजहां का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि शहाबुद्दीन के चार पुत्र हैं।

Trending Videos

पीएचडी प्रक्रिया के विरोध में बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस की दीवारों पर चढ़े छात्र

बीएचयू में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया के विरोध में छात्र सेंट्रल ऑफिस के दीवार पर चढ़ गए। सेंट्रल ऑफिस पहुंचे छात्र नारेबाजी कर रहे थे तभी प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों ने मेन गेट पर ताला लगा दिया। इससे नाराज दो छात्र दीवार पर चढ़ते दिखाई दिए। वे अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। 

पीएचडी नियमावली में पुनः सुधार की मांग करते हुए छात्र सेंट्रल ऑफिस में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे हैं। छात्रों का आरोप है कि बीएचयू ने उनकी मांगों पर दिए आश्वासन को बुलेटिन में पूरा नहीं किया गया। सिर्फ एक ही सत्र में नेट परीक्षा क्वालीफाई किए छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा।  नोटिफिकेशन में छात्रों की सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा गया। इसे दोबारा संशोधित नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *