Big Road accident on Prayagraj-Lucknow highway devotees bus overturned after colliding with a truck

सड़क हादसा (सांकेतिक फोटो)
– फोटो : ANI

विस्तार


उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज लखनऊ हाईवे पर कुंडा के हथिगवां के फूलमती के पास ट्रक से टकराकर विंध्याचल जा रही श्रद्धालुओं की बस पलट गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई और दो दर्जन से अधिक घायल हो गए। घटना रात करीब 1:00 बजे की है।

उन्नाव से निजी बस रात को करीब चार दर्जन श्रद्धालुओं को लेकर विंध्याचल धाम दर्शन के लिए जा रही थी। लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर हथिगवां के फूलमती के पास रात करीब 1:00 बजे सामने से आए ट्रक से टकराकर पलट गई। 

अचानक हुए हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस के साथ ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और बस से निकालकर सभी को कुंडा सीएचसी ले आए। यहां उन्नाव के धाता निवासी रामनारायण की 12 साल की बेटी संध्या, कृष्ण कुमार (50) और वासु (32) को मृत घोषित कर दिया गया। 10 गंभीर घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है। दर्जन भर से अधिक घायलों का कुंडा में ही इलाज चल रहा है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *