बिहार में राजद ने जितनी सीटें जीतीं, उसमें सपा का 16 प्रतिशत योगदान रहा। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 25 विधानसभा क्षेत्रों में आठ दिन लगातार जनसभाएं कीं। इसमें से महज चार सीटों पर ही राजद जीती। शेष 21 सीटों पर एनडीए की आंधी चली।

दिलचस्प संयोग यह है कि बिहार में राजद ने 25 सीटें जीती हैं और अखिलेश यादव ने भी 25 सीटों पर ही चुनाव प्रचार किया। हालांकि, राजद ने जो 25 सीटें जीती हैं और जहां अखिलेश ने प्रचार किया, उनमें 4 सीटें ही कॉमन हैं। इस तरह से कह सकते हैं कि जहां अखिलेश का स्ट्राइक रेट 16 प्रतिशत रहा, वहीं बिहार में राजद को सीट दिलाने में भी सपा अध्यक्ष का 16 प्रतिशत योगदान रहा।

अखिलेश जिन सीटों पर प्रचार में गए, उनमें से रघुनाथपुर, बोधगया, रफीगंज और बिसफी में राजद के उम्मीदवार जीते। हालांकि, अखिलेश यादव ने बिहार में महागठबंधन की हार के लिए एसआईआर को जिम्मेदार ठहराया है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें