Bihar News : Doctor death date by heart attack Prayag raj kumbh Mela on duty samastipur bihar today news

डॉ अभिषेक रंजन का प्रोफाइल फोटो।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


महाकुंभ मेले में ड्यूटी पर तैनात समस्तीपुर मंडलीय रेल अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक रंजन की रविवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। अभिषेक रंजन गत वर्ष से समस्तीपुर मंडलीय रेल अस्पताल में कॉन्ट्रैक्ट डॉक्टर के रूप में तैनात थे। उनकी ड्यूटी कुंभ मेले में 26 जनवरी से 5 फरवरी तक लगाई गई थी। दो दिन पहले ही वह समस्तीपुर से ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। डॉ अभिषेक रंजन समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर गांव के डॉक्टर शिव शंकर प्रसाद शाह के पुत्र थे।

Trending Videos

महाकुंभ मेले में लगी थी उनकी ड्यूटी 

समस्तीपुर मंडलीय रेल अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि डॉ अभिषेक रंजन मंडलीय रेल अस्पताल में सीडीएमओ के रूप में तैनात थे। उनकी ड्यूटी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में 26 जनवरी से 5 फरवरी तक लगाई गई थी। सुबह में वहां के सीएमएस द्वारा सूचना दी गई कि डॉक्टर अभिषेक की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। उधर डॉक्टर के मौत की सूचना मिलते ही समस्तीपुर मंडलीय रेल अस्पताल के डॉक्टरों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

20 जुलाई 2024 को रेल अस्पताल में किया था योगदान 

समस्तीपुर मंडलीय रेल अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि डॉक्टर अभिषेक रंजन कॉन्ट्रैक्ट डॉक्टर के रूप में गत वर्ष 20 जुलाई को मंडलीय रेल अस्पताल में योगदान दिया था। वह जीडीएमओ के पद पर तैनात थे। उनके पिता शिव शंकर प्रसाद शाह भी डॉक्टर हैं। मौत की सूचना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहरा मचा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *