बालावाली रेलवे स्टेशन के पास लिंक एक्सप्रेस के पहियों से धुआं निकलने लगा। ट्रेन रुकते ही सारी बोगी खाली हो गईं। करीब 30 मिनट बाद ब्रेक दुरुस्त कराकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। 


Bijnor: Brake shoes stuck to the wheels of Link Express, as soon as smoke came out, passengers jumped

सांकेतिक तस्वीर।



विस्तार


देहरादून से चलकर सूबेदारगंज जाने वाली लिंक एक्सप्रेस ब्रेक बाइंडिंग (ब्रेकशू पहियों पर चिपकना) होने से बालावाली रेलवे स्टेशन पर रोकनी पड़ी। बोगी के पहिए से धुआं निकलने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आग लगने की आशंका में ट्रेन रुकते ही यात्री बोगियों से कूद गए। करीब 30 मिनट तक ट्रेन यहां खड़ी रही। ब्रेक सही होने के बाद आगे रवाना किया गया।

Trending Videos


 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें