संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:31 PM IST
{“_id”:”673cd261b45c75e65d012f25″,”slug”:”bike-collides-with-girder-of-railway-gate-youth-dies-kasganj-news-c-175-1-mt11003-123928-2024-11-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: रेलवे फाटक के गर्डर से टकराई बाइक, युवक की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 19 Nov 2024 11:31 PM IST

सोरोंजी। रेलवे फाटक के निकट लगे गर्डर से सोमवार की देर रात बाइक टकराने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्राम ठठेरपुर निवासी युवक शेखर (27) पुत्र हरी शंकर मौर्य बीती रात ग्राम तुमरिया से दावत खाकर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान कछला गेट सोरोंजी रेलवे फाटक के गर्डर से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। यह गर्डर मृतक के सीने में घुस गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन घायल युवक को लेकर परिजन निजी अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण करके मृत घोषित कर दिया।