{“_id”:”673b8e822819ec785c042ee4″,”slug”:”bike-collides-with-parked-tractor-trolley-youth-dies-amethi-news-c-96-1-ame1002-129714-2024-11-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Amethi News: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:29 AM IST

तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक सवार युवक टकरा गया। हादसे में घायल युवक की ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई। पुलिस को घटना से अवगत करा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
मोहनगंज थाना क्षेत्र के पूरे रानी मजरे तिलोई गांव निवासी सलमान उर्फ राजा (19) बाइक से किसी काम से मोहनगंज गया था। वापसी में रविवार देर शाम उसकी बाइक मोहनगंज-जायस मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में सलमान उर्फ राजा घायल हो गया। हादसे के बाद लोगों ने मामले की सूचना सलमान उर्फ राजा के परिजनों को दी और उसको जगदीशपुर स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
ट्राॅमा सेंटर लखनऊ में उपचार के दौरान सोमवार को सुबह उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव गांव नहीं पहुंचा था। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि हादसे में घायल युवक की मौत की जानकारी अभी मौखिक रूप से मिली है। कोई तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
