bike rider died after being hit by tractor In Mainpuri his wife and nephew were seriously injured

हादसे में युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन।
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ट्रैक्टर की चपेट में आने बाइक सवार दंपती सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से पर चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पत्नी और भतीजे को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। सोमवार को पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मची है।

Trending Videos

इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला लोटे गांव निवासी विमलेश कुमार (50) पत्नी कांती देवी और भतीजे राजू निवासी गांव बेगमा, जनपद कन्नौज के साथ कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर पुत्री दीपमाला के यहां गए थे। रविवार की देर शाम सभी लोग बाइक से वापस घर लौट रहे थे। गांव देवीगंज के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। 

हादसे में बाइक सवार दंपती और भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी किशनी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने विमलेश को मृत घोषित कर दिया। पत्नी कांती देवी और भतीजे को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया।

मृतक के भाई अखिलेश ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करने के साथ ही ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया। हादसे के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मची है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें