{“_id”:”671805002d677a06c203bf04″,”slug”:”bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-dumper-loaded-with-gravel-orai-news-c-224-1-ori1005-121280-2024-10-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: मौरंग भरे डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Wed, 23 Oct 2024 01:33 AM IST

Bike rider dies after being hit by a dumper loaded with gravel

Trending Videos



मुहम्मदाबाद। डकोर थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद-गुढ़ा मार्ग पर मौरंग से भरे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर मौके से भाग गया है।

Trending Videos

डकोर थाना क्षेत्र के ऐरी गांव निवासी भानु प्रताप (42) सोमवार को किसी काम से बाइक लेकर मुहम्मदाबाद गांव आया था। रात करीब आठ बजे जब वह गांव लौट रहा था, तभी गुढ़ा मार्ग पर सामने से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके तीन बच्चे हैं। उसकी मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी शशिकांत चौहान ने बताया कि डंपर चालक की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *