
{“_id”:”69a1e13f52bb41300f03ad1e”,”slug”:”bike-rider-falls-into-dam-during-traffic-jam-etawah-news-c-216-1-etw1013-138551-2026-02-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: जाम के दौरान बंबा में गिरा बाइक सवार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

भरथना। कस्बे के पाली बंबा चौराहे पर जाम के दौरान एक बुजुर्ग बाइक समेत बंबे में गिर गए। राहगीरों ने उन्हें बाहर निकाला। शुक्रवार दोपहर के समय करीब एक घंटे तक पाली बंबा चौराहे पर जाम लगा रहा। इस दौरान दो पहिया व चार पहिया वाहन सवारों को जहां से जगह मिल रही थी, वे गाड़ियां निकालने में जुटे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार ने जैसे ही किनारे से निकलने का प्रयास किया वह अह अनियंत्रित होकर बंबे में जा गिरे। यह देख राहगीरों में खलबली मच गई। तत्काल ही कुछ लोगों ने पानी में कूदकर बाइक सवार को बाहर निकाला। क्षेत्र के रहने वाले देवेश कुमार ने बताया कि जाम की समस्या के दौरान अक्सर इस तरह का खतरा रहता है। कई बार रेलिंग लगवाने की मांग की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।