bike rider hand got separated from shoulder In Agra due to collision with tempo his condition critical

Accident Demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


ताजनगरी आगरा के खंदौली कस्बा में सैमरा तिराहे पर मंगलवार की देर शाम बाइक में टेंपो चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक का हाथ कंधे से अलग होकर दूर जा गिरा। घायल बाइक सवार खराद मशीन का कारीगर है। वह आगरा से घर लौट रहा था। 

हादसे के बाद ग्रामीणों ने टेंपो सहित चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वास जोखी निवासी 30 टिंकू खराद मशीन का कारीगर है। वह काम कर आगरा रामबाग से बाइक पर सवार होकर अपने गांव वास जोखी आ रहा था। सैमरा तिराहे पर अनियंत्रित टेंपो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। 

हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका एक हाथ कंधे से अलग होकर दूर जा गिरा। हादसे के वाद ग्रामीणों ने टेंपो सहित चालक को पकड़ लिया और मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल युवक को एनएन हॉस्पीटल आगरा में भर्ती कराया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें