{“_id”:”677d71fd62b8084cee039151″,”slug”:”bike-rider-lost-his-life-due-to-collision-with-dcm-orai-news-c-224-1-ori1005-124285-2025-01-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की जान गई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Bike rider lost his life due to collision with DCM

प्रयाग नारायण पाल की फाइल फोटो। 
– फोटो : स्रोत परिजन

उरई। डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। चालक डीसीएम छोड़कर मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Trending Videos

शहर कोतवाली क्षेत्र के कैथेरी गांव निवासी प्रयाग नारायण पाल (56) शहर के कोंच बस स्टैंड पर दूध डेयरी खोले थे। वह प्रतिदिन बाइक से घर से आते-जाते थे। मंगलवार सुबह वह बाइक से उरई आ रहे थे। जैसे ही बाइक झांसी-कानपुर हाईवे स्थित बड़गांव के पास पहुंची तभी पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुत्र वीरेंद्र ने बताया कि वह प्रतिदिन उरई आते थे। शाम को डेयरी बंदकर घर चले जाते थे। वह पाल महासभा के जिला महामंत्री थे। उनकी मौत से पत्नी भूरी देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद चालक डीसीएम छोड़कर मौके से भाग गया है। पुलिस ने डीसीएम कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *