संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:25 AM IST

प्रतिकात्मक तस्वीर।
{“_id”:”699f61b125f58b0908092a52″,”slug”:”bike-rider-woman-killed-son-injured-in-tractor-trolley-collision-lucknow-news-c-13-knp1002-1622913-2026-02-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:25 AM IST

प्रतिकात्मक तस्वीर।
माल। मंझी गांव के पास बुधवार शाम मां विमला (55) को बाइक पर बैठाकर रिश्तेदारी में जा रहे अटारी निवासी होरीलाल की बाइक से तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल मां की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल बेटे को ट्रॉमा भेजकर ट्रैक्टर ट्राॅली कब्जे में ले ली है।
होरीलाल के बड़े भाई दीपू ने बताया की होरीलाल मां को लेकर मौसी के यहां अटरिया के चंदेसुआ गांव जा रहे थे। शाम 5:30 बजे मंझी गांव के पास दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली उनकी बाइक से टकरा गई। इससे दोनों लोग उछल कर दूर जा गिरे। मां के सिर पर ट्राॅली का पिछला पहिया चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भाई के सिर में चोट आई है। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि विमला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।